रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को 53 साल के एक इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी कोमुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
रिपब्लिक न्यूज चैनल का दावा है के अर्नब को उस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो पहले ही बंद किया जा चुका है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अर्नब को अलीबाग ले जाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (कोंकण रेंज) संजय मोहिते ने पुष्टि की कि अर्नब गोस्वामी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, उन्होंने अधिक विवरणों देने से इनकार कर दिया। अर्नब को अलीबाग ले जाया जा रहा है और आज बाद में स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
मुंबई पुलिस ने आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी किस मामले में हुई है। बताया जा रहा है कि डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की कथित आत्महत्या के मामले में उकसाने के आरोप में आईपीसी की धारा 306 के तहत अर्नब को गिरफ्तार किया या है। मई 2018 में आत्महत्या से पहले लिखे एक खत में अन्वय नाइक ने आरोप लगाया था कि अर्नब गोस्वामी ने रिपब्लिक नेटवर्क के स्टूडियो का इंटीरियर डिजाइन कराने के बाद भुगतान नहीं किया था।

