आरंग(15.11.22)- आरंग में ढाबा संचालक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था जिसने आज रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज दम तोड़ दिया।वही आरंग पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजू निषाद,राजेश निषाद और गिरधारी पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।
आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आरंग थाना में कई अपराध दर्ज है।आरोपी राजू निषाद के विरुद्ध आरंग थाना में 08 अपराध दर्ज है।आरोपी गिरधारी पटेल गुंडा बदमाश हैं जिसके विरुद्ध आरंग थाना में 15 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं।वही राजेश निषाद के विरुद्ध 08 अपराध दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि 5 साल से शासकीय जमीन में कब्जे को लेकर आरोपी राजू निषाद और गिरधारी पटेल का मृतक बुधराम सोनकर के साथ विवाद था।आरोपियों ने मृतक के मकान के सामने के गेट में ताला लगाकर बंद कर दिया है जिसे लेकर अक्सर तीनो के बीच मे विवाद होता रहता था।
पुलिस तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 341,294,506,34,306 के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाई कर रही है।

