आरंग(30.09.22)- आरंग में निजी स्कूल से बच्ची को वापस अपने घर ले जा रही महिला से दुर्व्यवहार करने वाले युवक अग्रवाल पारा आरंग निवासी कुलदीप वैष्णव उर्फ झोलू (19 वर्ष) को आरंग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया कि महिला निजी स्कूल से अपनी बच्ची को वापस घर ले जा रही थी तभी आरोपी युवक कुलदीप वैष्णव ने महिला का रास्ता रोककर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

