आरंग(23.07.22)- स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में ग्रीन डे सेलिब्रेशन किया गया जिसमें कक्षा के जी वन से 12वीं तक की छात्र-छात्राओं ने हरे रंग की पोशाक में सुसज्जित होकर, प्रफुल्लित मन से विद्यालय पहुंचे । शिशु विभाग की छात्र छात्राओं ने हरी सब्जियां एवं फल फूलों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया ।

सावन माह की पावन पर्व पर शिव पार्वती की वेशभूषा धारण कर छात्र छात्राओं ने सावन उत्सव को और भी मनोरम बना दिया।
प्राथमिक विभाग के छात्र-छात्राओं ने हरियाली दिवस के अवसर पर आदिवासी नृत्य का प्रदर्शन पत्तों के वस्त्र पहन कर किया । साथ ही गीत कविता आदि का प्रदर्शन भी किया गया । साथ ही फूल पत्तियों से विविध आकृतिया बनाई गई। माध्यमिक विभाग के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला ,रंगोली ,चित्र चार्ट हरे रंग से बनाया । हरी सब्जियां फल एवं विभिन्न व्यंजनों का स्वाद सभी गुरुजनों ने विद्यार्थियों के माध्यम से लिया । उच्च एवम उच्चतर माध्यमिक विभाग से निबंध प्रतियोगिता जिसका विषय राज्य सरकार की योजना नरवा गरवा घुरवा बारी तथा हरेली त्यौहार पर लाने वाली नई योजना गोमूत्र खरीदी का उद्देश्य इन विषयों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से प्रकृति को हरा भरा रखने की प्रेरणा दी । साथ ही स्काउट एवं गाइड की छात्र छात्राओं ने डंडे एवं रस्सी के माध्यम से झूला बनाकर शिव पार्वती को झुलाए इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं गुरुजनों ,शाला विकास एवं प्रबंध समिति के संरक्षक श्री लखन लाल सोनकर ,अध्यक्ष श्री छात्रधारी सोनकर,उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र सोनकर, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सोनकर ,सचिव श्री सूरज सोनकर,सह सचिव श्री सियाराम सोनकर एवं समस्त पदाधिकारी गण सहित संस्था प्रमुख श्रीमती यशोदा योगी, प्रधान पाठिका श्रीमती भारती वर्मा द्वारा वृक्षारोपण विद्यालय प्रांगण में किया गया ।


