आरंग (20.07.22): राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तामासिवनी द्वारा स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। जिसमे नीम, गुलमोहर, जाम, कदम, मुनगा, औषधियुक्त, फलदार एवं छायादार के लगभग 60 वृक्ष लगाए गए। स्कूल परिसर को हरा भरा और पौधों का संरक्षण व संवर्धन के लिए संकल्प भी लिया गया जिससे प्रकृति की सुंदरता एवं पर्यावरण भी शुद्ध बने रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपिका जांगड़े सरपंच, हुलासचन्द साहू उपसरपंच, आशुतोष तिवारी पूर्व जनपद सभापति अभनपुर,डामन साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण हरीशचंद साहू विधायक प्रतिनिधि, चितरंजन साहू वरिष्ट स्वयं सेवक राष्ट्रीय सेवा योजना एवं पंच तामासिवनी,रामचंद साहू पंच, इंद्रा महिलांग पंच, तेजराम तारक पंच, शीला तौलानी प्राचार्य, एफ.आर. देशलहरा कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना , लक्ष्मी चंद्राकर, दिवान सर, धनीराम बया प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला रचना बुधवानी, जयंत टंडन, विनय पटेल, कीर्तन साहू,मिश्रा मेडम, निशा पांडे, ओमप्रकाश साहू, रामगोपाल साहू,भास्कर साहू समस्त शिक्षक शिक्षिका, पंचगण एवं गणमान्य नागरिक राष्ट्रीय सेवा योजना के 60 स्वयंसेवक के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन हुआ।


