कृषि उपज मंडी समिति आरंग में भारसाधक समिति की पहली बैठक संपन्न,विभिन्न प्रस्तावों पर हुई चर्चा
समिति के सदस्यों द्वारा मंडी प्रांगण में किया गया वृक्षारोपण

आरंग(20.07.22)- बुधवार को आरंग कृषि उपज मंडी समिति में भारसाधक समिति की पहली बैठक नवनियुक्त अध्यक्ष देवनाथ साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया । प्रस्ताव में प्रमुख रूप से मंडी समिति के आय व्यय, फुटकर व्यापारी /थोक व्यापारी के पंजीयन की स्वीकृति दी गई ।मंडी समिति के विकास कार्य हेतु नवनिर्मित गोदाम के पहुंच मार्ग हेतु सीसी रोड निर्माण कार्य,पुराने मंडी प्रांगण( इंदिरा चौक) में रिक्त भूमि में बैंक भवन अथवा दुकान निर्माण,उपकोषालय को तोड़े जाने के मुआवजा हेतु विचार किया गया। बैठक के पश्चात भारसाधक समिति के सदस्यों और मंडी कर्मचारियों द्वारा मंडी प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया।

बैठक में देवनाथ साहू अध्यक्ष,हिरेश कुमार चन्द्राकर उपाध्यक्ष,कुसुमलता साहू सदस्य,खिलेश कुमार चेलक सदस्य,सहदेव धीवर सदस्य,मुरारी यादव सदस्य,मनीराम पटेल (व्यापारी प्रतिनिधि),मंडी सचिव राकेश तिवारी सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

