आरंग छत्तीसगढ़

आरंग में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर भाजपा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Written by Tukeshwar Lodhi

आरंग(20.07.22)- बुधवार को भाजपा ने आरंग पालिका क्षेत्र में गंदे पानी सप्लाई को दुरुस्त करने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा को ज्ञापन सौंपा है।आपको बता दे कि बारिश के दौरान आरंग नगर पालिका क्षेत्र के नल कनेक्शनो द्वारा घरों में विगत 4-5 दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है।जिसे लेकर भाजपा के पार्षद और कार्यकर्ता आज नगर पालिका कार्यालय पहुँचे थे।ज्ञापन के माध्यम से भाजपा द्वारा चेतावनी दी है कि यदि 24 घण्टे के भीतर व्यवस्था नही सुधरती है तो भाजपा नगर पालिका कार्यालय का घेराव और धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व विधायक संजय ढ़ीढ़ी,पार्षद ध्रुव कुमार मिर्धा,सूरज लोधी,शंकर जलक्षत्री,सांसद प्रतिनिधि विजय अग्रवाल,कृष्णकुमार भारद्वाज, शेखर साहू,गणेश साहू,अशोक चंद्राकर,पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र लोधी,मनोज तंबोली,खूबचंद उपस्थित रहे।

About the author

Tukeshwar Lodhi