आरंग: बीती रात महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 53 पर हुए सड़क हादसे में आरंग नगर के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।आज सुबह जब घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई पूरे नगर में शोक की लहर छा गई है।
बीती रात लगभग 10 बजे तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 53 पर शेरे पंजाब ढाबा के पास युवकों की बाइक सड़क पर खड़ी गाय को बचाने के चक्कर में चलती ट्रक में पीछे के टकरा गई।हादसे में आरंग के पटेल चौक निवासी अनुराग पटेल पिता स्व.विजय पटेल (उम्र 19 वर्ष) और शीतला पारा निवासी युगल निषाद पिता नंदू निषाद (उम्र 20 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा कि मृतक अनुराग पटेल तुमगांव क्षेत्र के किसी ढाबे में काम करता था और उसका दोस्त युगल निषाद अपने मोटरसाइटकल यामाहा R15 से आरंग से ढाबा छोड़ने जा रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही आरंग से मृतकों के परिजनों के साथ आरंग नगर वार्ड नं 01 के पार्षद खिलावन निषाद वार्ड नं 04 के ईश्वर पटेल और वार्ड नं 05 के पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर तुमगांव थाना पहुंचकर मृतकों के शव को आरंग लाने की व्यवस्था कर रहे है।