लाईफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग बलौदाबाजार के छात्रों ने शारदा मिल्क प्लांट खरोरा का किया दौरा
बलौदाबाजार/07 जून 2025 को राजश्री सद्भावन समिति द्वारा संचालित लाईफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग बलौदाबाजार के पांचवे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने खरोरा में मिल्क प्लांट प्रक्रिया जो वचन दुग्ध के नाम से संचालित है को समझने हेतु खरोरा स्थित शारदा मिल्क प्लाट का दौरा किया।
बी. एस. सी. नर्सिंग की पांचवे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के विषय कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग में मिल्क प्लांट प्रक्रिया प्रोजेक्ट में सामिल है जिसके अंतर्गत नर्सिंग छात्रों के लिए मिल्क प्लांट (दुग्ध संयंत्र) एक महत्वपूर्ण अध्ययन क्षेत्र है। यह छात्रों को दूध के उत्पादन, प्रसंस्करण, और वितरण के बारे में जानकारी देता है। यह उन्हें दूध प्रक्रिया को देखकर छात्र काफ़ी उत्साहित नज़र आए मिल्क प्लांट प्रकिया का दौरा लाईफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के स्टाप टीचर एवं पंचम सेमेस्टर के 50 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।


