विद्यार्थियों को दी गई शैक्षणिक सामग्री
रायपुर। उत्तर विधानसभा के छाया विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीत कुकरेजा का जन्मदिवस क्षेत्रभर में उत्साह, उमंग और धूमधाम से मनाया गया। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक व शुभचिंतक उनके तेलीबांधा स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जन्मदिवस के पूर्व रात्रि से ही कुकरेजा निवास पर कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मध्य रात्रि तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक निवास पर मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं उत्साह के साथ अपने नेता का जन्मदिवस मनाया।
वहीं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों एवं विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। जिनमें सभी वर्गों के लोगों ने केक काटकर अजीत के जन्मदिवस की खुशियां मनार्इं। कई स्थानों पर प्रसाद भी बांटा गया। सभी ने अपने नेता के दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा वीरांगना अवंति बाई वार्ड स्थित स्कूल में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया गया। कुकरेजा निवास तेलीबांधा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, मलकित सिंह गेदु, जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व मंत्री विधान मिश्रा, पूर्व पार्षद कामरान अंसारी, बंटी होरा, पार्षद प्रदीप वर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने अजीत कुकरेजा को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।



