रायपुर • स्वास्थ्य

विप्र स्वास्थ्य सेवा के स्वास्थ्य जागरूकता शिविर से सैकड़ों विप्रजन हुए लाभान्वित

रायपुर। शरद पूर्णिमा के दिन विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन द्वारा बजरंग नगर स्थित विप्र सांस्कृतिक भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए विप्रजनों का निशुल्क बी.पी. सुगर जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में संगठन की ओर से अध्यक्ष डॉ सतीश दीवान, श्रीमती सायरा खान, श्रीमती शीतल अभिषेक दीवान, अनुराग दीवान के साथ ज्ञानेश शर्मा, संजय दीवान, नटराज शर्मा, श्रीधर दीवान, अवधेश धर दीवान एवं अनेक सामाजिक सदस्यों ने अपना योगदान दिया।

 उल्लेखनीय है, समाजसेवी संस्था विप्र स्वास्थ्यसेवा संगठन द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान आम नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सा परामर्श निरंतर निःशुल्क रूप से आयोजित किया जाता है।

  संगठन अध्यक्ष डॉ सतीश दीवान ने बताया कि संगठन द्वारा विशेष रूप से सिकलसेल रोग के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न समाज के वर- वधु परिचय सम्मेलनों में सिकल सेल संस्थान के विशेषज्ञ कर्मचारियों के साथ प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किया जाता रहा है। इस दौरान विभिन्न समाज के सैकड़ों युवक युवतियों को सिकलिंग रोग से लाभ पहुंचाया गया है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी