रायपुर। डॉ. गिरीश कांत पांडेय ने शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर के प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व डॉ. पांडेय शासकीय के.आर.डी. महाविद्यालय, नवागढ़, जिला बेमेतरा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे।
डॉ. पांडेय को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 37 वर्षों का दीर्घ अनुभव प्राप्त है। वे पूर्व में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में सैन्य विज्ञान विभाग में प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कुलसचिव के महत्त्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वे उच्च शिक्षा संचालनालय में उप संचालक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
डॉ. पांडेय नक्सलवाद एवं नक्सली मामलों के विशेषज्ञ हैं। उनके नाम सात पुस्तकों के लेखन तथा 75 से अधिक शोधपत्रों के प्रकाशन की उपलब्धि है। उच्च शिक्षा, प्रशासन एवं शोध के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य-डॉ.अंजलि भटनागर, डॉ. संजय चंद्राकर, डॉ. वासुदेव सहसी, डॉ. अनूप परसाई, डॉ. अखिलेश जाधव, डॉ. चंद्रशेखर ओझा, डॉ.गोवर्धन व्यास, डॉ. लखपति पटेल सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उपस्थित सदस्यों ने डॉ. गिरीश कांत पांडेय को शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।