रायपुर: पंजाबी वुमेन्स वेलफेयर एसोसिएशन (पीडब्ल्यूडब्ल्यूएस) द्वारा अपनी सदस्यों के लिए भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्साह, उमंग, रोशनी और आपसी प्रेम के रंगों से सराबोर रहा। समारोह में सुंदर रंगोली सजावट एवं दीपों ने उत्सव के माहौल को और भी आकर्षक बना दिया। सदस्यों ने दीपावली गेम्स, विशेष तंबोला और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। सभी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सदस्यों को वार्षिक उपहारों का वितरण, 32 लकी ड्रॉ, चांदी के सिक्कों के पुरस्कार तथा दीवाली दिवा के लिए भव्य उपहार के रूप में सोने की अंगूठी रही। इन आकर्षक पुरस्कारों ने समारोह की खुशियों को दोगुना कर दिया। इस अवसर पर बीओडी सदस्य गुरशरण गर्चा, तेजिंदर गरेवाल, इकबाल कोहली, सुरिंदर खुराना, हरमिंदर गर्चा, स्वीटी सलूजा एवं नवनीत टुटेजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन टीम नूर-ए-पंजाबन की महिला सदस्याएं मोना होरा, नीतू भुई, पूजा होरा, गुंजीत आनंद, मनप्रीत सैनी एवं गिन्नी छाबड़ा द्वारा किया गया।
यह दीपावली मिलन समारोह खुशियों, मित्रता और आपसी सौहार्द का प्रतीक बना। कार्यक्रम ने ढहहर की सदस्याओं के बीच प्रेम और एकता के बंधन को और मजबूत किया। सभी ने मिलकर दीपावली के संदेश ‘प्रेम, प्रकाश और खुशियां बांटें’ को साकार किया