रायपुर

ला विस्टा सोसायटी में बना, नया पिकल बॉल कोर्ट

रायपुर। ला विस्टा सोसायटी में शानदार पिकल बॉल कोर्ट का निर्माण किया गया है। जिसका शुभारंभ रविवार को सोसायटी के सीनियर सिटीजन होशियार सिंग मंगत, सेवक सिंग अरोरा, जगन्नाथ गोंदूड़े, जी.एस. बांबरा अध्यक्ष- छत्तीसगढ़ एथलेटिक एसोसिएशन, सुनील अग्रवाल एवं प्रफुल्ल मिश्रा के हाथों किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष विजय मंगवानी, सचिव राजीव लोचन, उपाध्यक्ष महेश लिंगराज, कोषाध्यक्ष अवनीत सिंग, प्रमिल सग्गर एवं इंदर पाल जुनेजा उपस्थित थे। पूर्व अध्यक्ष कीर्ति व्यास के अनुसार, इस कॉलोनी की विशेषता यह है कि यहां हर धर्म-पंथ के तीज-त्यौहार मिलकर मनाए जाते हैं। महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी, सिक्खों के प्रकाश पर्व और प्रभात फेरी, सिंधी समुदाय का चेट्रीचंड्र उत्सव और 10 दिवसीय गणपति उत्सव समेत नवरात्रि उत्सव में यहां की उत्सवी छटा अत्यंत रमणीय होती है।

सोसायटी में बच्चों, महिलाओं और खिलाड़ियों के लिउ पहले से ही सर्व सुविधायुक्त स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, जिम, वॉकिंग ट्रैक, स्क्वैश कोर्ट, बिलियर्ड टेबल, टेबल टेनिस, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट और लॉन टेनिस कोर्ट उपलब्ध हैं। पूरे शहर में यह सोसाइटी पारिवारिक माहौल के लिए चर्चित है। पूजा-अर्चना के लिए सोसायटी प्रांगण में शिवजी का मंदिर है, सभी धार्मिक कार्यक्रम जैसे महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी, सिक्खों के प्रकाश पर्व और प्रभात फेरी, सिंधी समुदाय का चेट्रीचंड्र उत्सव और 10 दिवसीय गणपति उत्सव, नवरात्रि उत्सव सभी लोग मिलकर मनाते हैं। नये पिकल बॉल कोर्ट के निर्माण पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही आशा व्यक्त की गई कि भविष्य में यहां के बच्चे प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी