कला • शास्त्रीय व लोक नृत्य • संगीत

देश-विदेश की नृत्य कलाओं के रंगों में रंगा रंगमंदिर

 नृत्यनंदलहरी उत्सव का आज होगा समापन

रायपुर। आॅल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन (एआईडीए) द्वारा इन दिनों रंगमंदिर आॅडिटोरियम में शास्त्रीय और लोकनृत्यों पर आधारित भव्य उत्सव का आयोजन किया गया है। 17 अक्टूबर से प्रारंभ हुए इस नृत्य उत्सव का कल मंगलवार, 27 अक्टूबर को आखिरी दिवस रहेगा। नृत्यनंदलहरी उत्सव एवं नटराज गोपीकृष्ण पुरस्कार शीर्षक से आयोजित इस नृत्य प्रतियोगिताओं के उत्सव में भरतनाट्यम, कथक, कुचिपूड़ी, मोहिनीअट्टम, ओडिसी, मणिपुरी आदि शास्त्रीय नृत्यों के अलावा अनेक प्रांतों के लोकनृत्यों और समकालीन, सिनेमैटिक और पश्चिमी नृत्य कला की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुर्इं हैं। ताइवान का ‘शक्ति इंडिया डांस ग्रुप’ और देशभर से आए नृत्य विधाओं के कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों, कलारसिकों की खूब सराहना मिल रही है। मंगलवार को होने वाले चयन राउंड में विजेता कलाकारों को वार्षिक नटराज गोपीकृष्ण पुरस्कार और सरोज खान स्मृति सम्मान से नवाजा जाएगा।

About the author

मीडिया एमपीसीजी