कला • छत्तीसगढ़ • शिक्षा • संस्कृति

इंटर स्कूल डांस में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

रायपुर। पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने और अग्रसेन जयंती के अवसर पर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक भव्य अंतरविद्यालयीन (इंटर स्कूल) नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें रायपुर के प्रतिष्ठित स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। एकल नृत्य में शिवम एकेडमी की छात्रा अपूर्वा और समूह में छत्रपति शिवाजी स्कूल के दीक्षा पटेल एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर एकता पंसारी और ऋतिक नपित ने की जजों की भूमिका निभाते हुए गानों के चयन और तालमेल के आधार पर प्रतिभागियों के हुनर को परखा। मुख्य अतिथि थे पूर्व शिक्षा मंत्री सत्यनारायण शर्मा।

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, अग्रसेन महाविद्यालय के निदेशक डॉ. वी.के. अग्रवाल, अग्रवाल समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि अजय दानी, जे.के. दानी, केंद्रीय कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पार्षद अम्बर अग्रवाल, महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अमित अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. यूलेंद्र कुमार राजपूत विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम प्रभारी का दायित्व डॉ. शोभा अग्रवाल व अभिनव अग्रवाल ने निभाया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • एकल नृत्य प्रथम पुरस्कार: अपूर्वा (शिवम एकेडमी, द्वितीय पुरस्कार: पीयूष धीवर (वीर छत्रपति शिवाजी विद्यालय)
  • समूह नृत्य प्रथम पुरस्कार: दीक्षा पटेल एंड ग्रुप (छत्रपति शिवाजी स्कूल) द्वितीय पुरस्कार: ऐश्वर्या एंड ग्रुप (अग्रसेन कलाकेंद्र)

इस गरिमामयी और ऊर्जा से भरपूर आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार, शिक्षकों और सभी गणमान्य नागरिकों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About the author

मीडिया एमपीसीजी