अध्यात्म • छत्तीसगढ़ • देश • धर्म

धर्मधानी रायपुर में श्रीगीता ज्ञान अमृत वर्षा कथा का शुभारम

प्रयागराज से आए गुरुदेवश्री संकर्षण शरण  (गुरुजी)

29 अक्टूबर तक होगी अमृत कथा

30 अक्टूबर को होगा भव्य हवन

रायपुर। कार्तिक माह के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में ज्ञान, भक्ति और कर्म की त्रिवेणी प्रवाहित करने के उद्देश्य से श्रीगीता ज्ञान अमृत वर्षा कथा का आज मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रयागराज के  गुरुदेवश्री संकर्षण शरण (गुरुजी) की वाणी से गीता ज्ञान की यह अमृतमयी कथा सोनकर भवन अश्विनी नगर रायपुर में यह कथा 29 अक्टूबर तक होगी।

कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान, भक्ति, कर्म और जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व से परिचित होने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हो रहा है। प्रथम दिवस से ही पूरे भारतवर्ष से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो चुका है।

कथा के समापन के अगले दिन, 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे भव्य हवन का आयोजन किया जाएगा। आयोजनकर्ता श्रीमती नमिता पात्रा एवं माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा श्रवण करने तथा धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। 

प्रतिदिन शाम आरती के बाद एक घंटा निःशुल्क स्वास्थ शिविर भी

मीडिया प्रभारी श्रीमती कल्पना शुक्ला ने बताया कि सभी भक्त जनो के लिए माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा प्रतिदिन शाम आरती के बाद एक घंटा निःशुल्क स्वास्थ शिविर लगाया जाएगा,जिसमें सभी प्रकार के डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी