छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था की प्रांतीय प्रबंधकारिणी गठित

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था द्वारा सोमवार को निर्वाचन अधिकारी सविता पाठक, प्रदीप नारायण तिवारी व अरुण दुबे की उपस्थिति में वार्षिक आमसभा हुई। जिसमें कोरम के साथ दो तिहाई से भी अधिक सदस्यों की उपस्थिति में प्रांतीय प्रबंधकारिणी के निर्वाचन एवं नवीन पदों के लाए गए प्रस्ताव पर आमसभा की सर्वसम्मति से अनुमोदन के बाद सर्वसम्मति से प्रबंधकारिणी गठित की गई। नई प्रबंध कार्यकारिणी में सविता पाठक, प्रदीप नारायण तिवारी, अरुण दुबे, अनिल गुप्ता, मुरली मनोहर खंडेलवाल संरक्षकगण, सुनील कुमार बाजारी अध्यक्ष, सुरेश मिश्रा व अशोक ताम्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बबिता नत्थानी, महेश वर्मा, प्रभात केयूर भूषण मिश्रा, पी. संतोष नायडू व शरद अग्रवाल उपाध्यक्ष, महेश दुबे सचिव, अजय कुमार जैन कोषाध्यक्ष, प्रहलाद मिश्रा संयुक्त सचिव, अमरसिंह अजमानी, डॉ. दीपक शर्मा, धर्मेंद्र पंड्या व डॉ. शिरीष शर्मा सहसचिव, सुधा कसार विधिक सलाहकार, अनिरुद्ध दुबे प्रवक्ता मीडिया प्रभारी चयनित हुए। साथ ही कार्यकारिणी में घनश्याम दास जोशी, बसंत कश्यप, अभिषेक जैन,अजय सोनी, पंकज अग्रवाल, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, शैलेंद्र राठौर, राजेंद्र चतुर्वेदी, चंद्रकांत पांडे, राजेंद्र जंघेल, शशि पांडे, नेहा तिवारी व ऋखीदास वैष्णव सदस्य बनाए गए। आमसभा की शुरुआत में सुनील कुमार बाजारी व शैलेंद्र राठौर द्वारा पिछले 2 वर्षों की गतिविधियों के साथ आॅडिट प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी