छत्तीसगढ़ • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री ने किया 5 दिनी निःशुल्क न्यूरो थैरेपी कैंप का उद्घाटन

30 अक्टूबर तक चलेगा यह निःशुल्क शिविर

स्लिप डिस्क, साइटिका, गर्दन व कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, माइग्रेन, नसों का दर्द, पैरालिसिस आदि रोगों का क्या जा रहा इलाज

रायपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई, न्यूरो हॉस्पिटल कोटा एवं अग्रवाल सभा रायपुर के संयुक्त बैनर पर अग्रसेन धाम रायपुर में आयोजित 5 दिवसीय न्यूरो थैरेपी कैंप का सोमवार को विधिवत उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सुरेश गोयल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल, ईश्वर प्रसाद अग्रवाल व कर्त्तव्य अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री जयसवाल ने कहा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने काफी प्रगति की है। यह विशेष शिविर अंचल के लोगों के लिए अत्यंत लाभादायी होगा। वहीं वैद्य मनोज बर्गी ने कैंप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश प्रभारी ईश्वर प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि स्लिप डिस्क, साइटिका, गर्दन व कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, माइग्रेन, नसों का दर्द, पैरालिसिस रोगों के रोगी इस कैंप से लाभान्वित होने जा रहे हैं। वहीं महामंत्री कर्त्तव्य अग्रवाल ने जानकारी दी कि लगभग 125 लोगों ने आज पहले ही दिन अपना रजिस्ट्रेशन कराया।

कोटा-राजस्थान से  आए आयुर्वेदिक न्यूरोथैरेपी के प्रख्यात वैद्य मनोज शर्मा अपनी न्यूरो हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की 70 सदस्यीय टीम के साथ

राजस्थान से आयुर्वेदिक न्यूरोथैरेपी के प्रख्यात वैद्य मनोज शर्मा अपनी न्यूरो हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की 70 सदस्यीय टीम के साथ इस कैंप में सेवाएं दे रहे हैं। कैंप में छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, झारखंड आदि कई राज्यों के रोगी पहुंचे हैं। इस अवसर पर हनुमान प्रसाद अग्रवाल, मुरली अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विकास अग्रवाल, हरीश केडिया, उमेश अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी