रायपुर • स्वास्थ्य

निःशुल्क न्यूरो आयुर्वेदिक मेगा हेल्थ कैंप में 300 रोगियों ने कराया इलाज

रायपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छ. ग. इकाई द्वारा अग्रसेन धाम वीआई पी रोड फुंडहर के समीप संचालित न्यूरो आयुर्वेदिक मेगा हेल्थ कैंप में लगभग 300 रोगियों ने इलाज कराया। महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल ने बताया कि आज शिविर में सुरेश गोयल अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और थेरेपी का लाभ भी उठाया। उन्होंने ऐसे शिविर की आवश्यकता पर जोर दिया। शिविर में मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए जल्दी ही आगामी महीनों में शिविर कराने की सलाह दी। मुख्य प्रभारी ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, हरीश केडिया, विकास अग्रवाल, मुरली अग्रवाल, चिमन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल ने आप अपनी सेवायें दी।

About the author

मीडिया एमपीसीजी