रायपुर • स्वास्थ्य

धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर

रायपुर। धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस के पावन अवसर पर बौद्ध संघ, गुढ़ियारी द्वारा 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के अनुयायियों एवं अन्य नागरिकों ने सामाजिक सेवा की भावना से बढ़-चढ़कर भाग लिया। “हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर” के टीम ने शिविर लगाया। इस दौरान कुल 17 लोगों ने रक्तदान कर मानवता और जनसेवा का उत्कृष्ट संदेश दिया। रक्तदाताओं को हेलमेट प्रदान कर स्वागत किया गया। बौद्ध संघ का यह आयोजन भगवान बुद्ध के करुणा, मैत्री एवं परोपकार के सिद्धांतों को समर्पित रहा। इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करना था।

About the author

मीडिया एमपीसीजी