अध्यात्म • धर्म

एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने एक साथ संगीतमय हनुमान चालीसा का उच्च स्वर में पाठ कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में सजा माँ मातंगी दिव्य धाम के डॉ. प्रेमासाईं महाराज का दिव्य दरबार

रायपुर. अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में माँ मातंगी दिव्य धाम के डॉ. श्री प्रेमासाईं महाराज के पंच दिवसीय भव्य दिव्य दरबार के तृतीय दिवस माँ मातंगी की आरती में आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा, कृष्णा कान्हा बाजारी एवम् संतगण शामिल हुए.

दिव्य धाम में श्रीमती लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा सांसद, आशाराम नेताम विधायक कांकेर एवम् अनूज शर्मा विघायक धरसींवा, श्रीमती ममता साहू महिला आयोग अध्यक्ष विशेष आमंत्रित अतिथि के रुप में शामिल हुए.

डॉ. प्रेमासाईं महाराजश्री की अगुवाई में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने एक साथ संगीतमय हनुमान चालीसा का उच्च स्वर में पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया. यह श्रद्धा, भक्ति का बहुत ही अनूठा, अदभूत नजारा रहा.

दरबार में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि अन्य प्रदेशों के भी श्रद्धालुगण आये थे. दिव्य धाम का पूरा पंडाल खचाखच भरा था. वितरित कूपन के माध्यम से पीड़ित श्रद्धालुओं को महाराज श्री मंच में बुलाकर उनके कष्टों को बताकर उसका निवारण भी बता रहे थे. महाराज श्री ने निकली पर्ची के पीड़ितों के बारे में शत-प्रतिशत सही जानकारी दिये.

महाराजश्री ने क्षेत्रवाद की विभाजनकारी सोच को क्षेत्र के साथ-साथ देश के विकास में भी बाधक बताया. महाराज श्री ने कहा कि धर्म के क्षेत्र में कार्य करने से स्वत: ही दुश्मन बन जाते हैं. सनातन धर्म के प्रचार के कारण उन्हें भी परिजनों सहित हत्या करने की धमकियां दी जा रही है परंतु वे इन धमकियों से डरते नहीं हैं. धर्म और सेवा के लिये उनके द्वारा किया जा रहा कार्य कभी रुकेगा नहीं.

दिव्य धाम में मंत्रोच्चार के समय नकारात्मक ऊर्जा से ग्रस्त दर्जनों महिलायें एवम् कुछ पुरुष झूपने, चिखने-चिल्लाने लगे थे. ऐसी विचित्र आवाजें पंडाल में सुबह से रात्रि तक कई बार सुनाई देती रहीं हैं. महाराज श्री ने बीज मंत्र, संकट काट मंत्र, लक्ष्मी बंधन मंत्र, ईश्वर प्राप्ति मंत्र का उच्चारण श्रद्धालुओं से करवाये. माँ दिव्य दरबार में पर्ची के साथ भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहा.

सभी के लिये भोजन की भी व्यवस्था रखी गई हैं.माँ मातंगीधाम दिव्य दरबार आयोजन समिति, अवधपुरी मैदान, हनुमान मंदिर, गुढ़ियारी, रायपुर के मीडिया प्रभारी नितिन कुमार झा ने बताया कि माँ मातंगी दिव्यधाम दरबार की व्यवस्था संभालने विकास सेठिया, दीपक अग्रवाल, संजय पारिख, श्रवण शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, प्रकाश महेश्वरी, नितिन कुमार झा, सार्थक, गज्जू साहू, मुकेश तिवारी, रवि शर्मा, कमल पुरुषवानी सहित सैकड़ों सेवादार सक्रिय रहे.

माँ मातंगीधाम दिव्य दरबार आयोजन समिति, अवधपुरी मैदान, हनुमान मंदिर, गुढ़ियारी, रायपुर के मीडिया प्रभारी नितिन कुमार झा ने बताया कि

About the author

मीडिया एमपीसीजी