रायपुर। अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में माँ मातंगी दिव्य धाम के डॉ. प्रेमासाईं महाराजश्री के पंच दिवसीय भव्य दिव्य दरबार के द्वितीय दिवस माँ मातंगी की आरती में आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा, कृष्णा कान्हा बाजारी एवम् व्यवस्था समिति के सदस्यगण शामिल हुए।
दरबार का आरंभ माँ मातंगी की आरती से हुआ. विधायक सुनील सोनी विशेष आमंत्रित अतिथि के रुप में दिव्य धाम में शामिल हुए। दरबार में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा आदि अन्य प्रदेशों के भी श्रद्धालुगण आये थे। दिव्य धाम का पूरा पंडाल खचाखचनभरा था। वितरित कूपन के माध्यम से पीड़ित श्रद्धालुओं को महाराजश्री मंच में बुलाकर उनके कष्टों को बताकर उसका निवारण भी बता रहे थे। आज लगभग 150 श्रद्धालुओं की कूपन पर्ची निकली होगी जिनके बारे में महाराजश्री ने शत-प्रतिशत सही जानकारी दिये।
महाराजश्री ने भारत के विभिन्न प्रदेश के निवासियों की अलग-2 खूबियों के बारे में उपस्थितजनों को बताया. उन्होंने बताया कि मातंगी धाम की प्रेरणा से एक गांव की महिलायें अगरबत्ती गृह उद्योग चला रहीं हैं जो स्वालम्बन की दिशा में सराहनीय है। महाराजश्री ने कहा कि गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में जो भी धार्मिक आयोजन हो रहे हैं वे सभी बहुत ही सफल हो रहे हैं।यह यहां विराजमान सिद्ध हनुमान जी की कृपा से ही संभव है। गुरुदेव धीरेन्द्र शास्त्री की ख्याति भी इसी मैदान में प्रवचन के बाद काफी बढ़ी है।
गौरा-गौरी जस-गान के समय नकारात्मक ऊर्जा से ग्रस्त दर्जनों महिलायें एवम् कुछ पुरुष झूपने, चिखने-चिल्लाने लगे थे। ऐसी विचित्र आवाजें पंडाल में सुबह से रात्रि तक कई बार सुनाई देती रहीं हैं। महाराजश्री ने संकट काट मंत्र का उच्चारण भी श्रद्धालुओं से करवाये।
माँ मातंगी दिव्यधाम दरबार की व्यवस्था संभालने विकास सेठिया, दीपक अग्रवाल, संजय पारिख, श्रवण शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, प्रकाश महेश्वरी, नितिन कुमार झा, सार्थक, गज्जू साहू, मुकेश तिवारी, रवि शर्मा, कमल पुरुषवानी सहित सैकड़ों सेवादार सक्रिय रहे. उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नितिन कुमार झा ने दी।