माँ मातंगी दिव्य धाम के डॉ. प्रेमासाईं महाराज के दिव्य दरबार का चतुर्थ दिवस
रायपुर. अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में माँ मातंगी दिव्य धाम के डॉ. प्रेमासाईं महाराज के पंच दिवसीय भव्य दिव्य दरबार के चतुर्थ दिवस माँ मातंगी की आरती में आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा, कृष्णा कान्हा बाजारी एवम् संतगण शामिल हुए.
माँ मातंगी दिव्य धाम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रुप में विधायक मोतीलाल साहू शामिल हुए.
दरबार में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि अन्य प्रदेशों के भी श्रद्धालुगण आये थे. दिव्य धाम का पूरा पंडाल खचाखच भरा था. वितरित कूपन के माध्यम से पीड़ित श्रद्धालुओं को महाराज श्री मंच में बुलाकर उनके कष्टों को बताकर उसका निवारण भी बता रहे थे. महाराज श्री ने निकली पर्ची के पीड़ितों के बारे में शत-प्रतिशत सही जानकारी दिये.
दिव्य धाम में मंत्रोच्चार के समय नकारात्मक ऊर्जा से ग्रस्त दर्जनों महिलायें एवम् कुछ पुरुष झूपने, चिखने-चिल्लाने लगे थे. ऐसी विचित्र आवाजें पंडाल में सुबह से रात्रि तक कई बार सुनाई देती रहीं हैं. महाराज श्री ने पवन मंत्र, कलह-कलेश काट मंत्र, नजर दोष मंत्र, शत्रु बाधा काट मंत्र का जाप श्रद्धालुओं से करवाये. माँ दिव्य दरबार में पर्ची के साथ भजन-कीर्तन गुंजायमान रहा. सभी के लिये भोजन की भी व्यवस्था रखी गई हैं.
माँ मातंगी दिव्यधाम दरबार की व्यवस्था संभालने विकास सेठिया, दीपक अग्रवाल, संजय पारिख, श्रवण शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, प्रकाश महेश्वरी, नितिन कुमार झा, सार्थक, गज्जू साहू, मुकेश तिवारी, रवि शर्मा, कमल पुरुषवानी सहित सैकड़ों सेवादार सक्रिय रहे. उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नितिन कुमार झा ने दी.