छत्तीसगढ़ • धर्म • संस्कृति

संत गेलाराम के 18वें वर्सी महोत्सव की तैयारी

गोदड़ीवाला धाम देवपुरी में हुई कार्यकारिणी की बैठक

रायपुर। सतगुरु संत बाबा गेलाराम के 18वें वर्सी महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को देवपुरी स्थित धाम में कार्यकारिणी की एक बैठक हुई। धाम के सेवादारी अमर गिदवानी व पवन प्रीतवानी ने बताया कि यह महोत्सव संत बाबा हरदास राम के आशीर्वाद एवं देवपुरी धाम की महंत अम्मा मीरा देवी व जलगांव धाम के महंत सार्इं देवीदास के सानिध्य में देवपुरी धाम में 8 से 10 दिसंबर तक मनाया जाएगा। जिसमें देशभर से संत-महात्माओं, प्रख्यात भजन मंडलियों व बाबा के भक्तों का समागम होगा। जलगांव की प्रख्यात मंडली द्वारा ‘बाबा प्यारो जलगांव वारो’ शीर्षक से भक्तिपूर्ण प्रस्तुति के अलावा नारी शक्ति पर विशेष कार्यक्रम होंगे। तैयारी बैठक के दौरान पूरे आयोजन की विभिन्न 30 प्रकार की सेवा एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा कर महंत द्वारा सेवादारियों को प्रभार सौंपे गए। बैठक में इंदर सचदेव, हरी इसरानी, सतीश थोरानी, लाल खूबचंदानी, सुशील केसवानी, इंदर थोरानी, घनश्याम माखीजा, महेश हरजानी, ईश्वर कोडवानी, दिलीप इसरानी, सुनील काशवानी, कमल खूबचंदानी, मेहर माखीजा, रॉकी काशवानी, गन्नु काशवानी, निक्की जोधवानी, शिवा खूबचंदानी व अनेक सेवादार सम्मिलित हुए।

About the author

मीडिया एमपीसीजी