छत्तीसगढ़ • धर्म

सामूहिक श्राद्ध एवं पितृ तर्पण गायत्री शक्तिपीठ मे शनिवार को

रायपुर। गायत्री शक्तिपीठ रायपुर के तत्वावधान में शनिवार, 10 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे से पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर समता कॉलोनी स्थित शक्तिपीठ परिसर में सामूहिक श्राद्ध एवं तर्पण का विशेष आयोजन किया जाएगा। शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्याम बैस व ट्रस्टी सदाशिव हथमल ने बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति के अनुसार श्राद्ध और तर्पण मात्र कर्मकांड नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के प्रति आदर, आभार प्रकट करने और उनके ऋण से उऋण होने का माध्यम है। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी प्रज्ञा प्रकाश निगम ने बताया कि सामूहिक तर्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के इच्छुक श्रद्धालुजन गायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी में संपर्क कर अपना पूर्व पंजीयन करा सकते हैं। आयोजन समिति द्वारा पंजीयन संख्या के आधार पर ही तर्पण सामग्री की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

About the author

मीडिया एमपीसीजी