देश

स्वच्छ भारत’जैसा स्वच्छ मन भी होना चाहिए: स्वामी आत्मश्रद्धानंद

रायपुर। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम, रायपुर में शुक्रवार को युवा-सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन स्वामी विवेकानन्द द्वारा शिकागो में प्रदत्त व्याख्यान की स्मृति में ‘विश्व-बन्धुत्व दिवस’ के रूप में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता रामकृष्ण मठ, मुम्बई के अध्यक्ष और रामकृष्ण मिशन के न्यासी स्वामी आत्मश्रद्धानन्द महाराज ने कहा कि जीवन में उत्कृष्टता लाने हेतु मन की एकाग्रता आवश्यक है। ‘स्वच्छ भारत’ जैसा स्वच्छ मन भी होना चाहिये। शुद्ध स्वच्छ भोजन के समान ही अच्छी चीजें देखें, सुनें और अच्छे कार्य करें, इससे मन-संयम में सहायता मिलेगी, मन सुप्रशिक्षित होगा और हम अपनी लक्ष्य प्राप्ति में सफल होंगे। सम्मेलन को रामकृष्ण मठ, नागपुर के हिन्दी प्रकाशन विभाग के प्रभारी स्वामी गुणदानन्द महाराज, सह-आयुक्त राज्य कर (जीएसटी) आभास सिंह ठाकुर, आश्रम के सचिव स्वामी योगस्थानंद ने भी संबोधित किया। स्वामी प्रपत्यानन्द ने धन्यवाद ज्ञापन और स्वामी देवभावानंद ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस आयोजन में 18 विद्यालयों के 300 बच्चों ने भाग लिया। सबको स्वामीजी की पुस्तक, पत्रिका और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी