रायपुर। वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन की रविवार को क्लब पेराइसो, मारुति लाइफ स्टाइल में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल गुप्ता की उपस्थिति में एक महती सभा हुई। इस दौरान विपिन सिंघानिया को फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सभी को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध साहित्यकार पूजा अग्रवाल की किताबें ‘अम्मा की चाय’ और ‘माटी के पंख’
भेंट की गई। सभा में प्रमुख रूप से आनंद सिंघानिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, अशोक वैश्य, ऋषि गुप्ता, प्रदेश महामंत्री लखनलाल बानी, राकेश केसरवानी आदि उपस्थित थे।