रायपुर। श्रीविट्ठल सम्प्रदाय वृहद समाज महासभा रायपुर की राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं संगठन विस्तार/ साधारण सभा श्रीरामनाथ भीमसेन भवन समता कॉलोनी में संस्थापक योगाचार्य के.एल नामदेव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश वर्मा ने संगठन विस्तार के बारे में विचार व्यक्त किए। नागपुर से आए ईश्वर नामदेव राव धिरडे, संत नामदेव राष्ट्रीय एकात्मक समिति मुख्य संयोजक नागपुर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नामदेव एकात्मक महाराष्ट्र ने सभी घटकों को विठ्ठल सम्प्रदाय वृहद समाज महासभा की विचारधारा से जोड़ने पर बल दिया। वहीं राष्ट्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मीकांत कश्यप ने बताया कि आगामी 6 माह में संपूर्ण भारत के प्रत्येक राज्य में संगठनात्मक इकाइयों का गठन कर विट्ठल संप्रदाय के सभी खापों/जातियों को एक मंच पर लाने के लिए नामदेव समाज जनों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विठ्ठल सम्प्रदाय वृहद समाज महासभा के प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तर पर सभी घटकों एवं खापों को जोड़कर के.एल नामदेव का सपना साकार करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
सर्वप्रथम भगवान विट्ठल एवं सभी घटकों के आराध्य देव के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती कर शुभारंभ हुआ। विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वर जिसमें किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर की उपस्थिति रही। इस दौरान समाज जनों को सकारात्मक सोच के लिए कार्य करने पर बधाई देकर कार्यक्रम की सफलता की कामना की गई। मंच संचालन राष्ट्रीय महामंत्री धर्मेश नामदेव एवं नामदेव कॉलेज की प्रोफेसर व आकाशवाणी उद्घोषिका जया नामदेव ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रेखा मुलेतकर महाराष्ट्र ने मातृ-शक्तियों को भी संगठित होकर समाज में गृहस्थ जीवन में आ रही समस्याओं यथा विलंब से विवाह होना, वैवाहिक संबंध विच्छेद हो जाना जैसी समस्याओं को दूर करने में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होने की बात पर बल दिया।
विट्ठल नामदेव अपने आराध्य संतों की नियमित पूजा करने प्रेरित किया। विभिन्न राज्यों के प्रांतीय अध्यक्ष, महिला प्रभारी एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पत्रकार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश नामदेव ललितपुर, सुधर्मा बबन राव खोड़े, अनिल गचके राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष- संत नामदेव एकात्मक संघ पंढरपुर, अरुण नामदेव, संतोष नामदेव बिलासपुर, आज तक टीवी चैनल प्रतिनिधि महेंद्र नामदेव रायपुर, अध्यक्ष एन.पी. नामदेव, जे.के. नामदेव , सुरेश कुमार तोलम्बिया दिल्ली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अपुर्वा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुशीला अपुर्वा, किशनगढ़, राष्ट्रीय कोर्डिनेटर विजय कुमार वर्मा, प्रांतीय महिला संगठन मंत्री ममता वर्मा (मोयल) सादुलपुर, प्रधानाचार्य एन.के. नामदेव निवासी-चूरू प्रवासी- बिलासपुर, नंदकिशोर नामदेव मध्यप्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश नामदेव कोषाध्यक्ष सहित भारतवर्ष अनेक राज्यों से समाज जन एवं मातृशक्तियां उपस्थित थे। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों का रायपुर नामदेव परिषद एवं विट्ठल संप्रदाय वृहदसमाज महासभा के पदाधिकारियों ने शॉल-श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सत्कार किया। सभी पदाधिकारीयों ने अपने पद पर रहकर निष्ठापूर्वक एवं समाज की एकात्मक सोच के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ लेने के साथ समारोह का समापन हुआ।