सीजीपीएससी के साक्षात्कार के लिए नूतन स्कूल टिकरापारा में विशेष सत्र
वरिष्ठ और अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी दे रहे हैं उम्मीदवारों को मार्गदर्शन
रायपुर, 11 सितंबर 2026: पीएससी द्वारा आयोजित राज्य में 14 डिप्टी कलेक्टर, 28 डीएसपी और 51 नायब तहसीलदार समेत कुल 265 शीर्ष प्रशासनिक पदों की भर्ती के लिए 21 सितंबर से 1अक्टूबर 2026 तक साक्षात्कार लिया जाएगा। इस हेतुनूतन स्कूल टिकरापारा, रायपुर में नि:शुल्क मॉक इंटरव्यू की शुरुआत 3 सितंबर 2026 से की गई है। माॅक इंटरव्यू में उम्मीदवारों का इंटरव्यू फोबिया दूर कराया जा रहा है। इस हेतु शनिवार और रविवार (12 और 13 सितंबर 2026) प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष सत्रों का आयोजन संस्था द्वारा कराया जा रहा है।
इच्छुक उम्मीदवार प्रात: हा 9:00 बजे नूतन स्कूल टिकरापारा पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस मॉक इंटरव्यू का संचालन वरिष्ठ और अनुभवी प्रशासनिक विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। विशेषज्ञों की टीम उम्मीदवारों की सभी शंकाओं और प्रश्नों का सटीक समाधान करा रही है। उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम प्रभारी गणेश मेहेर ने दी है।