छत्तीसगढ़ रायपुर

प्रतिमा विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन ही किया जाए: संत समाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ बजरंग दल के संरक्षकों व मार्गदर्शकों के साथ मंगलवार को श्रीसुरेश्वर महादेव पीठ खम्हारडीह में संत समाज समिति रायपुर महानगर की एक बैठक हुई। जिसमें सभी सनातनियों से विनम्र अपील करते हुए कहा गया कि श्रीगणेश उत्सव बड़े हर्ष के साथ मनाएं और प्रतिमा विसर्जन विधिवत अनंत चतुर्दशी के दिन ही किया जाए। ताकि प्रथम पूज्य श्रीगणेशजी का आशीर्वाद प्राप्त हो। संत समाज प्रमुखों ने कहा कि सनातनियों द्वारा ही ढोल-बाजे इत्यादि के साथ भजन-कीर्तन करते हुए विसर्जन के लिए प्रस्थान अवश्य करें किंतु किसी भी प्रकार की फूहड़ता के गीत ना बजाए जाएं। बैठक में महंत देवदास, महंत वेद प्रकाश, डॉ. स्वामी राजेश्वरानंद, किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर साध्वी सौम्या, आजीवन निराहारी संत स्वामी गौतम आनंद, महामंडलेश्वर जीतेश्वर आनंद, संत महासभा के प्रदेश प्रवक्ता व भागवताचार्य रूपेश महाराज आदि सम्मिलित थे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी