रायपुर। महावीर नगर स्थित संत बाबा आसूदाराम सतसंग भवन में रविवार, 1 नवम्बर को सुबह 10 बजे सतगुरु सांई गुरुदासराम के दिव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व संतश्री के कल रविवार को नगर आगमन पर उनका भव्य अभिनंदन होगा। संत बाबा आसूदाराम सेवा समिति, माता साहिब बैंसर बाई महिला मंडल एवं सखी बाबा युवा मंडल रायपुर के प्रमुख राजेश अठवानी, श्रीचंद काछेला, मन्नुराम झाम्बया व प्रेमप्रकाश मध्यानी ने सभी सत्संग प्रेमियों से संतश्री के दर्शन, आशीवर्चन का लाभ लेने की विनम्र अपील की है।