छत्तीसगढ़ • रायपुर

चौथी रेल लाइन कार्य के चलते मोहभट्टा रेलवे समपार फाटक 04 एवं 05 नवंबर को रहेगा बंद

सड़क वाहनों का आवागमन निर्धारित अवधि तक रहेगा प्रतिबंधित

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत दाधापारा–बिल्हा रेलखंड में रेलवे समपार क्रमांक 372 (कि.मी. 732/9-11), मोहभट्टा गेट पर चौथी रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है। इस आवश्यक कार्य के चलते उक्त रेलवे समपार फाटक से सड़क वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

04 नवंबर 2026, बुधवार को रात्रि 10:00 बजे से 05 नवंबर 2026, गुरुवार को सुबह 04:00 बजे तक उक्त समपार फाटक बंद रहेगा। अतः आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि निर्धारित अवधि में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी