छत्तीसगढ़ • देशभक्ति राष्ट्र सेवा • रायपुर

अमर शहीद संत कंवरराम का 87वां शहादत दिवस कल

रायपुर। संत कंवरराम सेवा समिति की ओर से रविवार, 1 नवंबर को शहीद संत कंवरराम के 87वें शहादत दिवस पर कटोरातालाब स्थित संत कंवरराम चौक पर रात्रि ठीक 9:30 बजे महाआरती कर 87 दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। समिति के उपाध्यक्ष एवं संत कंवरराम नगर युवा परिषद् के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी एवं महासचिव अजय वलेचा ने बताया, महाआरती व दीप प्रज्जवलन के उपरांत रात्रि 10 बजे संतश्री को मौन श्रद्धांजलि दी जाएगी।

About the author

मीडिया एमपीसीजी