रायपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई, न्यूरो हॉस्पिटल कोटा एवं अग्रवाल सभा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 28 अक्टूबर से संचालित तीन दिवसीय नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का शुक्रवार को समापन हुआ। अ.भा. अग्रवाल सम्मेलन के महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल ने बताया, अग्रसेन धाम रायपुर में संचालित किए गए इस शिविर में लगभग 1200 लोगों ने अपना उपचार कराया।
कोटा-राजस्थान की मेडिकल टीम का हुआ सम्मान
शिविर में डॉ. मनोज शर्मा कोटा- राजस्थान के साथ 60 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने उपचार की सेवाएं प्रदान कीं। आज समापन अवसर पर इस मेडिकल टीम को सम्मानित किया गया। टीम में डॉ. वेणु शर्मा, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. मोनिका यादव, डॉ. कीर्ति कंवर, डॉ. गरिमा रावत, डॉ. कमल सिसोदिया, डॉ. संजीव पटले, डॉ. कृष्ण मोहन, डॉ. योगेश नारायण मिश्रा, डॉ. सुभाषिकी, डॉ. कमल किशोर कावड़े, डॉ. ऋतुराज सिंह, डॉ. चक्रधर दुबे, डॉ. डिंपल हिंदुजा, डॉ. प्रियंका वर्मा, डॉ. एस.के. परिहार, डॉ. रसल सिंह, डॉ. पुनीत भारद्वाज, डॉ. कृष्णा शर्मा, डॉ. सोहनलाल, डॉ. प्रमोद सोलंकी, डॉ. प्रकैश जैन, डॉ. विश्वनाथ सूर्यकर, डॉ. एस.सी. कुशवाहा, डॉ. डिंपल पाल सिंह, डॉ. विनोद निषाद, डॉ. लोकदत्त, डॉ. संजय महारवाड़े, डॉ. बिरफा त्रिपाठी, डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. कुलदीप शर्मा, डॉ. पृथ्वीराज सिंह, डॉ. मनोज पटेल, डॉ. उषा शुक्ला, डॉ. राजेश शुक्ला, डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. मंगलराम विश्वकर्मा, डॉ. मोहित सिंह, डॉ. राजा राजपूत, डॉ. आदित्य गुप्ता, डॉ. मयूर चौपड़े सहित अन्य डॉक्टरों ने अपनी सेवायें सेवाभाव से दीं। प्रदेश प्रभारी ईश्वर प्रसाद अग्रवाल व महामंत्री ने बताया, शिविर में स्लिप डिस्क, माइग्रेन, जोड़ों का दर्द, नसों का दर्द, कमर दर्द, फ्रोजन शोल्डर, पैरालिसिस सहित अन्य रोगों का इलाज किया गया। इस आयोजन में पवन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, हरीश केडिया, चिमन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, सतपाल जैन, कृष्ण अग्रवाल, मुरली अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल, बृजलाल गोयल, रवि सिंघल, सत्यनारायण मित्तल, नितेश गोयल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल सहित सदस्यों का सहयोग रहा।
प्रदेश प्रभारी ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल ने आगामी महिनों में जल्द से जल्द एक शिविर और कराने की घोषणा की।