रायपुर

प्रियंका बंक ने सजाई करवा चौथ की सबसे बढ़िया थाली

रायपुर। श्रीश्याम सत्संग महिला मंडल के द्वारा गुरुवार को करवा चौथ का सेलिब्रेशन श्याम मंदिर के हाल में किया गया.संगीता सरावागी के मार्गदर्शन मे करवा चौथ मनाया गया.सभी महिलाये लाल रंग के परिधान में सोलह श्रृंगार करके आई थी. नई बहू के लिए खासकर यह प्रतियोगिता आज रखी गई थी जिसमें करवा चौथ की थाली सजाकर लाना था जिसमें प्रथम नंबर पर प्रियंका बंक द्वितीय पर निधि सरावागी आई.

 वही सभी महिलाओं को सोलह सिंगार कर के आना था इसमें प्रथम स्थान पर पूनम खरे आई. सभी ने हौजी खेल के साथ कई गेम खेल कर चांद का दीदार करते हुए करवा चौथ के पावन पर्व पर खूब एंजॉय किया एवं अपने पति की लंबी आयु की कामना की. उक्तशय की जानकारी ज्योति अग्रवाल ने प्रदान की.

About the author

मीडिया एमपीसीजी