रायपुर। विप्र महाविद्यालय के प्राचार्य, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं एनईपी कोर कमेटी के सदस्य डॉ. मेघेश तिवारी को केंद्रीय अध्ययन मंडल में विषय विशेषज्ञ के रूप में सदस्य नियुक्त किया गया है।
23 अक्टूबर को प्रकाशित राजपत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा-34 (क) के तहत राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा 3 वर्ष के लिए सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत रक्षा अध्ययन विषय हेतु केंद्रीय अध्ययन मंडल का गठन किया गया है। आयुक्त उच्च शिक्षा की सिफारिश पर कुलाधिपति द्वारा प्रो. मेघेश तिवारी का यह मनोनयन किया गया है।