धर्म • रायपुर

रायपुर लेडीज क्लब का प्री-करवा चौथ सेलिब्रेशन

रायपुर। रायपुर लेडीज क्लब ने बुधवार को वीआईपी रोड में औमाया के एलओडी में प्री-करवा चौथ सेलिब्रेशन का आयोजन किया। इस स्पेशल पार्टी में सभी महिलाओं के लिए पिंक थीम रखी गई, जिसमें महिलाएं पिंक साड़ी के साथ सोलह श्रृंगार कर पहुंचीं। इस मौके पर सभी महिलाओं को उनके अपने-अपने हस्बैंड को भेंट करने के लिए क्लब की ओर से रेड रोज दिए गए। इस आयोजन में क्लब प्रेसिडेंट सीमा अग्रवाल, सेक्रेटरी अमिता अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, पीआरओ सुमन बलेचा, मेघा खेमका, सिमरन, जिया, सारदा अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल प्रमुख रूप से सम्मिलित हुईं।

About the author

मीडिया एमपीसीजी