छत्तीसगढ़ • स्वास्थ्य

स्लिप डिस्क, साईटिका, जोड़ों के दर्द, माइग्रेन, पैरालिसिस, नसों के दर्द का आयुर्वेद पद्धति से निःशुल्क इलाज जारी

अग्रसेन धाम लगा शिविर, कोटा राजस्थान से आई नामी चिकित्सकीय टीम 

30 अक्टूबर को शिविर का समापन, आज रोगों के कारणों का अनुसन्धान भी

रायपुर। अग्रसेन धाम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छ.ग. इकाई द्वारा आयोजित आयुर्वेदिक न्यूरो मेगा कैंप का 30 अक्टूबर शुक्रवार को समापन होगा। 5 दिवसीय कैंप में लगभग 500 मरीज अभी तक लाभ प्राप्त कर चुके हैं। महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल ने बताया कि शिविर में ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सतपाल जैन, रवि सिंघल, प्रेमचंद अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, हरीश केडिया, रमेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल सहित सदस्य उपस्थित थे।

शिविर में स्लिप डिस्क, साईटिका, गर्दन व कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, घुटनों का दर्द, माइग्रेन नसों का दर्द, पैरालिसिस रोगों का ईलाज हो रहा है। शिविर में का आज अंतिम दिन अनुसंधान भी आयोजित है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी