छत्तीसगढ़ • सामाजिक सरोकार

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर भव्य समारोह कल

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की ओर से होंगे विविध आयोजन

प्रमुख आकर्षण:

  • नवनिर्मित सभाकक्ष व सामुदायिक कक्ष का लोकार्पण

  • प्रस्तावित भवन का भूमिपूजन और विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 31/10/2026 को केंद्रीय कार्यालय नरदहा रायपुर मे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस गरिमामय आयोजन में समाज की एकता, संगठन, शैक्षणिक विकास एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। केंद्रीय कार्यालय मे अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक ली।

कार्यक्रम के अंतर्गत नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण, प्रस्तावित भवन का भूमिपूजन तथा डॉ. खूबचंद बघेल शिक्षण समिति के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर समाज द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ के विद्यार्थियों की प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक अभिरुचि को मंच प्रदान किया जाएगा।

यशवंत सिंह वर्मा केंद्रीय महामंत्री मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खोडस राम कश्यप, केंद्रीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज करेंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन; टंकराम वर्मा, कैबिनेट मंत्री; गुरु खुशवंत साहेब, कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन; बृजमोहन अग्रवाल, सांसद, रायपुर लोकसभा क्षेत्र; विजय बघेल, सांसद, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र तथा श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, सांसद, राज्यसभा, छत्तीसगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समाज के समस्त स्वजातीय बंधुओ से सहभागी बनकर आयोजन को सफल बनने की अपील की गई है।

About the author

मीडिया एमपीसीजी