रायपुर। नीम करोली बाबा भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा मंगलवार को आकाशवाणी तिराहे के समीप स्थित श्रीहनुमान-काली माता मंदिर में हनुमान चालीसा एवं विनय चालीसा के पाठ सहित हनुमान लला की आरती की गई। शरद राठौर के नेतृत्व में इस अनुष्ठान में प्रमुख रूप से संयोजक राजीव श्रीवास्तव, विजय चित्रिव, सुभाष वर्मा, रेणुका सुब्बा, संजीव श्रीवास्तव सहित समिति सदस्य एवं लगभग 40 श्रद्धालु से अधिक श्रद्धालु सम्मिलित हुए।