छत्तीसगढ़ • देश

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा राजधानी विहार का शरदोत्सव

रायपुर। सड्डू स्थित राजधानी विहार में शरदोत्सव के अवसर पर परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक आयोजित किया गया। इसमें मां गंगा विप्र कल्याण संघ के पदाधिकारियों सहित लगभग 300 परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इस आयोजन को उत्साह-उल्लास से भर दिया।

आयोजनकर्ता मधु शुक्ला, सुमन पांडेय व ओमप्रभा पांडेय ने अतिथि सत्कार किया। इस अवसर पर मधु शुक्ला ने कहा, समाज की असली पहचान सदस्यों की संख्या से नहीं, बल्कि उनके बीच प्रेम, सम्मान और अपनत्व की भावना से होती है। उन्होंने कामना की कि मां गंगा विप्र कल्याण संघ प्रेम, एकता और सहयोग की ऐसी मिसाल बने, जिसकी पहचान पूरे शहर, प्रदेश और देश में हो। उन्होंने कहा कि जीवन में धन, पद और प्रतिष्ठा का महत्व है, लेकिन कठिन समय में अपनों का साथ ही सबसे बड़ी ताकत बनता है। कार्यक्रम का उद्देश्य ब्राह्मण परिवारों के बीच आपसी मेल-मिलाप बढ़ाना और सामाजिक एकता को मजबूत करना था।

जागृति पांडेय, अंशिका शुक्ला, अर्जित पांडेय, दिव्यांशी पांडेय, प्रियल उपाध्याय और सुचिता मिश्रा ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में संघ के प्रांतीय संरक्षक प्रेम शंकर तिवारी, अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय, महासचिव ज्ञान प्रकाश द्विवेदी सहित दिवाकर पांडेय, आरके शर्मा, पत्रकार डॉ. राकेश पांडेय, सुरेश द्विवेदी, संजीव तिवारी, रमेशचंद्र तिवारी, राघवेंद्र पांडेय, प्रमोद शुक्ला, त्रिभुवन नाथ तिवारी, दिनेश कुमार शर्मा, बनारसी लाल पांडेय, श्याम शुक्ला, आशुतोष दुबे, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, सुनील शर्मा, अरविंद शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी