रायपुर। माहेश्वरी महिला समिति, गोपाल मंदिर द्वारा मंगलवार को राधा-कृष्ण मंदिर जीवन विहार, तेलीबांधा में कार्तिक मास के पावन अवसर पर दीपदान एवं श्रीदामोदराष्टकम पाठ का आयोजन किया गया। इस विशेष अनुष्ठान में महिलाओं ने श्रद्धा-उत्साह के साथ भाग लिया। दीपदान एवं श्रीदामोदराष्टकम के भावपूर्ण पाठ से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। सभी सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम की संयोजिका मधु राठी, अध्यक्ष कल्पना राठी व सचिव भावना मरदा के मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ। प्रचार-प्रसार प्रमुख डॉ. शशि मोहता ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भक्ति, संस्कार एवं आपसी प्रेम की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर समिति की पूरी कार्यकारिणी एवं सदस्य सम्मिलित हुए।



