छत्तीसगढ़ • शिक्षा

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान देने वाले 180 शिक्षकों का सम्मान

शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी का ‘समाज दीप रत्न सम्मान समारोह’

रायपुर। शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा सोमवार को रायपुर में भव्य समाज दीप रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 180 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि रूप में सांसद विजय बघेल सम्मिलित हुए। अध्यक्षता ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने की। वहीं, फिल्म अभिनेत्री जागेश्वरी मेश्राम की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजक व संस्था के संस्थापक संजय कुमार मैथिल तथा अध्यक्ष मीना भारद्वाज ने समारोह के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता हैं। उनका योगदान केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे विद्यार्थियों में संस्कार, नैतिक मूल्य, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह में अकादमी की ओर से इंद्रजीत ठाकुर, सुषमा हिरवानी, आशुतोष हिरवानी, स्वीटी राजपूत, बिसेन सिंह राजपूत, परसराम साहू, पी.एल सिन्हा, नारायण पांडे, हेमा चंद्रवंशी, गीता झा, लक्ष्मी देशलहरे, धनेशराम रजक, जितेंद्र कुमार सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मीना भारद्वाज द्वारा किया गया।

About the author

मीडिया एमपीसीजी