आरंग छत्तीसगढ़ जीवन शैली

छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा का शपथ ग्रहण समारोह कल

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर(30.07.22)- छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा का प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव हाल ही में अभनपुर में संपन्न हुआ था । जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सुरेश धीवर, महासचिव डॉ रामलाल पेंदरिया एवं कोषाध्यक्ष पवन धीवर आगामी 5 वर्षों के लिए निर्वाचित व कार्यकारिणी सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं ।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 31 जुलाई 2022 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ग्राम जोरा, रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मा. भूपेश बघेल जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि एवं पशुपालन, मछलीपालन एवं पंचायत एवं कैबिनेट मंत्री मा. रविन्द्र चौबे जी छत्तीसगढ़ शासन ,अति विशिष्ट अतिथि माननीय डॉ शिव कुमार डहरिया, मंत्री नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री होंगे । विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विकास उपाध्याय, विधायक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र रायपुर, मा. कुलदीप जुनेजा विधायक उत्तर विधानसभा क्षेत्र रायपुर, मा. राजेंद्र धीवर जी उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड रायपुर होंगे ।
साथ ही मछुआरा समुदाय के सभी अध्यक्षगण भी उपस्थित रहेंगे।
शपथग्रहण समारोह में पूरे प्रदेश के 33 परिक्षेत्रो के पदाधिकारीगण सहित लगभग दस हजार की संख्या में धीवर समाज के स्वजातीय गण उपस्थित रहकर इस समारोह के साक्षी बनेंगे।

About the author

Tukeshwar Lodhi