आरंग(31.07.22)-आरंग पुलिस थाना में 3 साल से अधिक समय तक अपनी सेवाएं देने वाले थाना प्रभारी लेखधर दीवान आज सेवानिवृत्त हो रहे है। थाना प्रभारी लेखधर दीवान के सम्मान में थाना परिसर में शाम 5.00 बजे विदाई समारोह रखा गया है।जिसमे रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल,एएसपी(ग्रामीण) कीर्तन राठौर, सीएसपी लालचंद मोहले सहित क्षेत्र के अधिकारी,जनप्रतिनिधि,पत्रकार और आमजन उपस्थित रहेंगे।

मूलतः धमतरी जिले के रावनगुड़ा गांव के रहने वाले लेखधर दीवान अपने गांव से पहले व्यक्ति है जिन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।सन 1980 से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले थाना प्रभारी लेखधर दीवान ने शुरुआत के 25 साल बस्तर के विभिन्न थानों में काम किया।वे 20 मई 2019 से अबतक आरंग पुलिस थाना में बतौर थाना प्रभारी अपनी सेवाएं देते रहे।उनके कुशल नेतृत्व और व्यवहार के कारण क्षेत्र के लोग उनको काफी पसंद करते है और लोग उनसे सीधे संपर्क करते है।अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आरंग थाना के कई बड़े मामलों को सुलझाया साथ ही आरंग थाना को रायपुर जिले के सर्वश्रेष्ठ थानों में स्थान दिलाया। कार्य के प्रति समर्पित भाव का ताजा उदाहरण आज भी देखने को मिल रहा है,आज वे सेवानिवृत्त होने वाले उसके बाद भी वे मंदिरहसौद में ड्यूटी पर तैनात हैं।निश्चित रूप से उनके सेवानिवृत्त होने से आरंग क्षेत्र के लोग उन्हें हमेशा याद करेंगे।

