आरंग(01.08.22)-जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत रीवा के महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्काउट गाइड का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मूल उद्वेश्य तृतीय सोपान और निपूर्ण परीक्षण पर आधारित था।

कार्यक्रम के दूसरे दिन शाम कालीन समय में शिविर कैंप फायर एवम सांस्कृतिक संध्या कालीन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग उपस्थित हुए।अपने उद्बोधन में खिलेश देवांगन ने कहा कि मैंने भी अपने छात्र जीवन में स्काउड गाइड, राष्ट्रीय सेवा(N.C.C.) योजना नेशनल कैडेट कोर्स (N.C.C.) में शिवरार्थी बनकर भाग लिया गया।

शिविर के माध्यम से हमें जीवन में अनुशासन ज्ञान, श्रम दान, आत्मनिर्भरता, सहयोग भावना पैदा होती है जिसे सभी को सिखना आवश्यक है।
कार्यक्रम में अध्यक्षता के रुप में सुरेश शुक्ला आयुक्त स्काउड गाइड रायपुर, विशिष्ट अतिथि हेमलता डुमेंद्र साहू, व देवनाथ साहू मंडी अध्यक्ष आरंग, अश्वनी चंद्राकर अध्यक्ष शाला विकास समिति रीवा, एस डी महंत प्राचार्य , दिलीप कुर्र पूर्व सरपंच रीवा, आर पी चंद्राकर व्ख्यता, मृत्युंजय शुक्ला शिविर प्रभारी, मंच संचालन अभिलाषा मैडम सहित शिविरार्थियो ने बढ़- चढ़कर भाग लिया।

