आरंग छत्तीसगढ़

बिजली बिल हाफ योजना के हितग्राहियों को कलेक्टर ने दिया प्रमाण पत्र

Written by Tukeshwar Lodhi

रायपुर(30.07.22)-कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां मेडिकल सभागार में आयोजित ऊर्जा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बिजली बिल हाफ योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

जिन हितग्राहियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया उसमें माना बस्ती के अशोक कुमार दुबे, गुल्लू के लक्ष्मीनारायण, पारा गांव के भगवानदास सतनामी, देवरी के राम प्रसाद साहू, दादर झोरी के मुन्ना लाल साहू, माना बस्ती के तरुण बैस, मंदिर हसौद के नरेश बघेल, कुरूद के नंदकुमार, हसदा के देवनाथ विश्वकर्मा, माना बस्ती के नवीन कुमार सिन्हा, तर्री के बलराम निषाद ,छाता के दूज बाई यादव, गौरभंठ के बरातू राम साहू ,माना बस्ती के अभिषेक निर्मलकर, बोरियाकला के भगवती वर्मा ,आरंग के टेकराम लोधी ,नयापारा राजिम के रुकमणी साहू शामिल हैं।

About the author

Tukeshwar Lodhi