आरंग(30.07.22)- प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राधाकृष्ण मंदिर में 31 जुलाई से 10 अगस्त तक 11 दिवसीय श्रावण झूला महोत्सव मनाया जावेगा। इस अवसर पर प्रतिदिन 12 से 2 बजे तक शिव जी का रुद्राभिषेक होगा, अभिषेक में निःशुल्क बैठने के इच्छुक श्रद्धालु मंदिर में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही 31 जुलाई से 6 अगस्त तक शिव महापुराण कथा एवं 7 से 10 अगस्त तक श्रीकृष्ण कथा प्रवचन कथावाचक नंद कुमार चौबे रायपुर वाले के द्वारा किया जावेगा।

मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा आमजन मानस को कथा श्रवण पुण्य लाभ लेने हेतु प्रतिदिन अपरान्ह 3.30 से सायं 6.30 तक उपस्थित रहने का आग्रह किया गया। तत्पश्चात संध्या आरती और प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन होगा।

