छत्तीसगढ़

चेतन देवांगन को तीजन बाई अलंकरण सम्मान, हर्ष व्याप्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के योद्धा, पंडवानी गायक, दुर्ग जिले के चेतन देवांगन को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानी चेतन देवांगन को स्वर्गीय तीजन बाई स्मृति अलंकरण से सम्मानित किए जाने पर पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के सभी राज्य आंदोलनकारी संगठनों व पदाधिकारियों-सदस्यों में हर्ष व्याप्त है। इस घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए राज्य आंदोलनकारी अनिल दुबे, लालाराम वर्मा, दाऊ जी.पी. चंद्राकर, विमल ताम्रकार, छन्नू साहू, बृज बिहारी साहू, महेंद्र कौशिक, जगदंबा साहू, श्यामू राम सेन, वेगेंद्र सोनबेर, मुनू बाई पटेल, राधाबाई सिंहा, दुर्गा देवांगन, रितु महंत ने श्री देवांगन को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

पंडवानी गायक चेतन देवांगन छात्र जीवन से ही पंडवानी गायन एवं छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन से जुड़े रहे। उन्होंने पंडवानी के महागुरु स्वर्गीय झाड़ू राम देवांगन के दिशानिर्देशन में पंडवानी गायन की शिक्षा ग्रहण की और पंडवानी कला को अपने जीवन का प्रमुख ध्येय बनाया। छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत वर्ष एवं विदेशों में उन्होंने पंडवानी कला को प्रसिद्धी दिलाई। आदर्श व नैतिकता के प्रतीक, किसान पुत्र चेतन देवांगन ने अपनी प्रतिभा कला से पूरे देश-विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। साथ ही वे छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम में छत्तीसगढ़ी भवन हांडीपारा के आचार्य नरेंद्र दुबे एवं जागेश्वर प्रसाद के मार्गदर्शन में सतत् सक्रिय रूप से सम्मिलित होते रहे।

About the author

मीडिया एमपीसीजी